फरीदाबाद, फरवरी 22 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 34 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें पांच निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने यह कार्रवाई की है। पार्टी से निकाले गए अधिकांश नेता या तो खुद चुनाव मैदान में हैं या उनके परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने निगम चुनाव में अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। नगर निगम के 46 वार्डों के लिए करीब 500 नेताओं ने टिकट मांगे थे, लेकिन सभी को टिकट नहीं मिल सका। इससे नाराज कई नेताओं ने बगावत कर दी और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी ने इन बागियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और निष्कासित कर दिया। ----- निष्कासित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.