संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में वक्फ संपत्ति पांच दिसम्बर तक उम्मीद पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। उप्र सुन्नी-शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड उप्र लखनऊ ने निर्देश जारी किया है। एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण दक्षता एवं विकास अधिनियम-1995 के अंतर्गत संचालित उम्मीद पोर्टल की वेबसाइट umeed.minorityaffairs.gov.in पर वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण होगा। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों, वक्फ प्रबंधन, समितियों द्वारा उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। जिले में सैय्यद नौशाद मोनं - 9621227386 को उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड उप्र लखनऊ द्वारा को-आर्डिनेटर नामित किया गया है। इसके दृष्टिगत जिला अल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.