जामताड़ा, जनवरी 10 -- पांच दिवसीय सोहराय पर्व हुआ शुरू, पशुधन तथा प्रकृति की होगी पूजार्चना जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा सहित संथाल परगना प्रमंडल में सोहराय पर्व शनिवार से शुरू हो गया है, जो 5 दिनों तक मनाया जाएगा। इस पर्व में गोधन की पूजा की जाएगी और प्रत्येक दिन अलग-अलग पूजा होंगे। मकर संक्रांति के दिन शिकार के साथ पूजा का समापन कर दिया जाएगा। सोहराय पर्व आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है, जो प्रकृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। इस पर्व में घरों की रंगाई-पुताई की जाती है, मवेशियों को सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। नरेंद्र मुर्मू सहित अन्य लोगों ने बताया कि सोहराय पर्व हम लोगों का सबसे बड़ा पर्व है और हम लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व में आदिवासी समुदाय के लोग अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़...