बरेली, फरवरी 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज की रोवर-रेंजर टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में रोवर क्रू ने वॉच टॉवर, टेंट पिचिंग और ब्रिज निर्माण व रेंजर ने टेंट निर्माण, ब्रिज निर्माण एवं स्वनिर्मित विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया। रेंजर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्राचार्य प्रो. स्वदेश सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि चीफ प्रॉक्टर प्रो. स्वदेश सिंह रहे। रेंजर लीडर डॉ. शालिनी सक्सेना ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की और अतिथियों का स्वागत किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पुष्पकांत शर्मा ने रोवर-रेंजर को दीक्षा दिलाई। इस दौरान रोवर लीडर डॉ. विवेक त्रिपाठी, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. संगीता सिंह, प्रो. दयाराम गंगवार, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. प्रतिभा शर्मा, प्रो. दीप्ति जौहरी...