घाटशिला, नवम्बर 5 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड के प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम हाता कमेटी की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आश्रम कमेटी के अध्यक्ष पंडित सुधांशु शेखर मिश्रा ने की। इसमें एक फरवरी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय महाविष्णु यज्ञानुष्ठान एवं पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन पर चर्चा की गयी। इसके पूर्व वर्ष 2025 में आयोजित महाविष्णु यज्ञानुष्ठान एवं हरिनाम संकीर्तन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं, बताया कि संकीर्तन में आश्रम कमेटी 7 संप्रदाय और 1 संप्रदाय मुरलीधर मिश्रा द्वारा दिए जाएंगे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के शारीरिक अस्वस्थता पर चिंता व्यक्त कर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गयी। बैठक में उपेंद्रनाथ सरदार, अनिरुद्ध गोप...