लखनऊ, दिसम्बर 30 -- पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली को लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को राजधानी में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। राजधानी के कपूरथला स्थित यूनियन बैंक, हजरतगंज स्थित सेंट्रल बैंक, चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया और गोमती नगर स्थित केनरा बैंक की शाखाओं के बाहर बैंककर्मियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि फोरम द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर हर जिले में धरना, रैली एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। फिर भी सरकार अड़ियल रुख पर बनी रही तो हम निश्चित ही हड़ताल पर जाएंगे। वाईके अरोड़ा, लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बैंक कर्मियों पर बढ़ते हुए तनाव और दबाव के चलते पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली अविलंब लागू होनी चाहिए। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.