भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था दृष्टि विहार की ओर से बुधवार को साहेबगंज मोहल्ले में पांच दिवसीय पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। संस्था की सुमन कुमारी ने महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद सही खान-पान के बारे में जागरूक किया। साथ ही बच्चों की सही देखभाल और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी चर्चा की। सचिव दिलीप कुमार सिंह ने गर्मी में बढ़ते मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.