मुंगेर, सितम्बर 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के प्रसंडो पैक्स गोदाम में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग चिकित्सा शिविर का समापन हवन यज्ञ से हुआ। संगठन के महामंत्री दीपक कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण योग साधकों ने हिस्सा लिया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वैद्य चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि पूरे जिले के गांव क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन कर घर-घर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग चिकित्सा को स्थापित करना है। योगाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मानव का शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है। इन्हीं तत्वों की कमी के कारण मनुष्य अस्वस्थ हो जाता है। संजीव कुमार ने कहा कि मनुष्य शरीर के अंदर सभी प्रकार के हारमोंस विद्यमान हैं। आहार विहार से खोई हुई शक्ति शरीर में पुनः शक्ति...