रांची, फरवरी 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डिबडीह गिरजाटोली की रहने वाली 12 साल की नेहा टोप्पो पांच दिन से गायब है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रांची पुलिस लापता नेहा की खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने नेहा का पता बताने वालों को 21 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किया है। कहा गया है कि 9431706169 और 6200587911 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। रांची पुलिस की ओर से कहा गया है कि पता बताने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि डोरंडा थाना क्षेत्र के गिरजाटोली निवासी नेहा टोप्पो चार फरवरी की सुबह घर से निकली थी। देर शाम तक नेहा घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में जुट गई है। दोस्त से लेकर रिश्तेदारों तक से संपर्क किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन डोरंडा थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.