प्रयागराज, अप्रैल 11 -- गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। काजीपुर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित है। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को पीने का पानी भी खरीदना पड़ रहा है। शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वे जलकल के कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। वार्ड 67 काजीपुर के कई मोहल्ले में पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। भाजपा नेता पंडित रामजी मिश्र के नेतृत्व में आनंद नगर, प्रेम नगर, सरयू नगर आदि मोहल्ले से भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, विनय सिंह, रितेश शुक्ला, शशि सिंह, रवि सिंह, रमेश यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.