सोनभद्र, जून 21 -- संवाद, संवाददाता। सोनांचल में चौथे दिन शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से जहां नगरीय इलाकों में जलजमाव की समस्या रहीं। वहीं ग्रामीण इलाके की सड़कें कीचड़ पसर गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से बीते पांच दिन में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। तापमान लुढकने से तपिश से राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही आस-पास के इलाके में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल उमड़ रहे थे। आसमान में कभी काले बादल छाये रहते तो कभी हल्की धूप निकलती। दोपहर में धूप की वजह से उमस रहा। दोपहर बाद अधिकांश समय आसमान में बादल ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.