प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाकुम्भ मेला समाप्त होने के बाद भी प्रतिदिन देश के अलग-अलग प्रांतों से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। संगम में रोजाना स्नानार्थियों की भीड़ जुट रही है। हालांकि मेला समाप्ति के बाद से घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कम हो गए हैं। कई स्नानार्थी बैरिकेडिंग लांघ कर गहरे पानी में चले जा रहे हैं। पांच दिन के अंदर चार स्नानार्थियों की डूबने से मौत हो चुकी हैं। संगम में बीकानेर के एक वृद्ध स्नानार्थी की डूबने से मौत हो गई। राजस्थान के बीकानेर निवासी 72 वर्षीय जगदीश पुरोहित मंगलवार की सुबह लगभग सवा छह बजे अपने पड़ोसी 65 वर्षीय भगवानदास के साथ संगम स्नान करने पहुंचे। यहां स्नान करने के उपरांत जगदीश पुरोहित ने तीन बाद बैरिकेडिंग पार कर गैलन में जल भरने का प्रयास गया, जबकि जल पुलिस के जवानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.