लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 8 -- मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र में ऐंठापुर के टेंढ़वा घाट पुल के निकट उल्ल नदी के किनारे एक शव उतरना दिखाई पड़ा जिससे क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव की पहचान फरधान थाना क्षेत्र के गांव फूटा कुआं का रहने वाले 49 वर्षीय छत्रपाल के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 5 दिन पहले शुक्रवार को घर से चारा लेने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने काफी तलाश की। उसके मोबाइल की लोकेशन ऐंठापुर मजरा बरखेरवा के निकट तेढ़वा घाट रपटा पुल के पास मिली थी। नदी में डूबने की शंका पर लोगों नदी में काफी तलाश किया। एक दिन स्टीमर भी चलाया गया था लेकिन छत्रपाल का कोई पता नहीं चल सका था। मंगलवार को पांचवे दिन छत्रपाल की शव नदी के किनारे उतरता हुआ दिखाई पड़ा। मृतक की पत्नी रेनू देवी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.