जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- पांच दिन बाद लगा नया ट्रांसफार्मर भी फेल,डोमदाहा-मालपाड़ा के तीन सौ घर अंधेरे में -विगत शुक्रवार रात को मालपाड़ा और डोमदहा मोड़ पर 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। -नया ट्रांसफॉर्मर जल्द मंगवाने के लिए लोगों ने वाहन खर्च तक चंदा देकर जुटाया। मिहिजाम,प्रतिनिधि। नगर परिषद अंतर्गत मालपाड़ा और डोमदहा मोड़ पर लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर पिछले चार पांच दिनों से खराब था। ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से करीब तीन सौ से अधिक घरों में अंधेरा पसरा था। जिस कारण यहां के लोग पानी, बिजली और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर बेहद परेशान थे। पूर्व नपं अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास और निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता के अथक प्रयास से विगत शुक्रवार रात को 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर बड़ी ही ताम झाम के साथ लगाया गया। बबलू राय, अपूर्व साहा...