बस्ती, जनवरी 5 -- रुधौली (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद रुधौली थाना क्षेत्र के चैसार गांव से पांच दिनों पूर्व लापता युवक का शव रविवार की सुबह कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। फुटबॉल खेल रहे बच्चों ने कुएं में शव देखकर शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रुधौली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चैसार गांव निवासी रामसांवरे का पुत्र राजेंद्र कुमार गौड़ (35) बीते 30 दिसंबर को दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकला और देर शाम तक नहीं लौटा। घर वालों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू क रदी। परिजनों ने आसपास के लोगों तथा करीबियों और रिश्तेदारों से पूछा लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। राजेंद्र के पिता रामसांवरे ने रुधौली थाने पर जानकारी दी। पुलिस ने ...