जहानाबाद, फरवरी 13 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर ग्राम एवं मसूदा ग्राम से दो स्कूली छात्र विगत चार दिनों से लापता थे। जिनको शुक्रवार को मेहंदिया पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थाना ध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि निरंजनपुर ग्राम निवासी असगर अली के पुत्र अशरफ अली एवं मसूदा ग्राम निवासी मौजी अंसारी के पुत्र हसनैन अंसारी 9 फरवरी को निरंजनपुर हाई स्कूल में पढ़ने के लिए गए थे लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे थे। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा मेहंदिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा इन छात्रों की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच इन्हें पटना से बरामद किया गया। जिसके बाद न्यायालय में ब्यान एवं मेडिकल करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया। दो नाबाल...