अयोध्या, मई 28 -- अयोध्या। नौतपा की चिलचिलाती धूप मे गर्मी से बेहाल ग्राम सभा मवई खुर्द के दो दर्जन से अधिक घरों के सैकड़ों लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप से प्यास बुझाने के लिए पानी नसीब नहीं को पा रहा है। स्थानीय लोग प्यास बुझाने को घर से दूरदराज लगे लगे नलों पर भटक रहे हैं। ग्रामीण छेदी लाल प्रजापति,राजकुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस नल से कुम्हार बस्ती के 20 से अधिक घरों के लोग अपनी व पशुओं की प्यास बुझाते हैं। नल पिछले 15 दिनों से थोड़ा-थोड़ा पानी दे रहा था जिसकी शिकायत जन प्रतिनिधि से लेकर ग्राम पंचायत सचिव से की गई लेकिन किसी ने समस्या दूर करने की कोशिश तक नहीं की जिसके कारण पिछले पांच दिनों से नल से पूरी तरह पानी निकलना बंद हो गया। नल के पूरी तरह खराब हो जाने से दूर दराज से पानी लाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। एडीओ पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.