रांची, अप्रैल 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के चाड़ू में शनिवार को नवनिर्मित श्रीश्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारे मन और वातावरण को पवित्र करता है। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करता है। मौके पर समिति के अध्यक्ष बबलू महतो, उपाध्यक्ष सुरंति देवी, सचिव मुकेश महतो, कोषाध्यक्ष किशन महतो, दिलीप महतो, संरक्षक फुलेश्वर महतो, मनोहर महतो, मनोज महतो, बीरेन्द्र महतो, निरंजन महतो, मोहित महतो, डोली महतो, नंदकिशोर महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...