शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- जिले में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान पांच थानों में सौ से अधिक प्रकरण लंबित मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने संबंधित कोतवालों को फटकार लगाई। उन्हों तत्काल विवेचनाएं पूरी करने के निर्देश एसपी ने दिए। ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण के साथ विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा हो रही थी। समीक्षा में जलालाबाद, सदर, तिलहर, चौक और रोजा थानों में सौ से अधिक विवेचनाएं लंबित मिलीं। एसपी ने कहा कि एक ही थाने में इतनी अधिक लंबित विवेचनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। यदि निस्तारण की रफ्तार नहीं बढ़ाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई न होने पर परौर, रामचंद्र मिशन, गढ़िया रंगीन और निगोही थानों के प्रभारियों को भी चेतावनी दी गई। उन्हें क्षेत्र में गश्त बढ़ान...