अमरोहा, जनवरी 14 -- गजरौला। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ठंडी हवा और गलन के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सर्दी के बीच लोग देर तक घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी रौनक कम रही। आसमान में छाए कोहरे ने भी यातायात को प्रभावित किया। सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कत हुई। धूप निकलने में भी देरी होने के चलते ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। प्रमुख चौराहों और ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम अलाव जलते नजर आए। वहीं अब बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.