अमरोहा, जनवरी 13 -- क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ठंडी हवा और गलन के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग देर तक घरों में दुबके रहे और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। वहीं आसमान में छाए कोहरे ने यातायात प्रभावित किया। सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कत हुई। धूप निकलने में भी देरी होने से ठंड का असर बना रहा। वहीं बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी पर मरीजों की भीड़ लग रही है। चिकित्सक...