देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई की आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार टीटीई के मोबाइल नंबर बंद होने के चलते पुलिस का अचूक हथियार सर्विलांस भी मदद नहीं कर पा रहा है। शनिवार को वाराणसी, छपरा, पटना समेत कई जगहों पर पुलिस की टीमों ने छापेमारी की। पुलिस अधिकारी जल्द ही फरार टीटीई की गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रहे हैं। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ ...