शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम की ओर से सख्ती करते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती के दी गई है। डीएम ने डीआईओएस हरिवंश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 126 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तैनात किए गए मजिस्ट्रेट निगरानी में परीक्षा कराएंगे, तथा कहीं भी गड़बड़ी होने पर डीएम को रिपोर्ट करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...