प्रयागराज, फरवरी 5 -- रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस सहित पांच जोड़ी ट्रेनों से सुपरफास्ट ट्रेन का दर्जा हटाया जा रहा है। अप्रैल से ये सभी ट्रेनें सुपरफास्ट की बजाय सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में संचालित होंगी। सुपरफास्ट दर्जा हटते ही इन ट्रेनों के सभी श्रेणियों के किराये में कमी आएगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। जिन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाया जा रहा है, उनका ठहराव और यात्रा समय सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के समान ही है। इसके बावजूद सुपरफास्ट अधिभार वसूला जा रहा था। यात्रियों का कहना था कि जब ट्रेनों की औसत गति और ठहराव सुपरफास्ट मानकों के अनुरूप नहीं है, तो अतिरिक्त किराया लेना उचित नहीं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। यह व्यवस्था 13 से 16 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। दर्ज...