लखनऊ, अक्टूबर 10 -- इस बार अच्छी बारिश के साथ यूपी के पांच जिलों को छोड़ शेष से मानसून की विदाई हो गई है। रात में हल्की ठंडी और शुष्क पछुआ चलनी शुरू हो गई है। अगले दो दिनों में शेष दक्षिणी पूर्वी यूपी से भी मानसून की विदाई होने का पूर्वानुमान है। इसके पूर्व सितम्बर के अंत तक मानसून दो चरणों में पश्चिमी यूपी के अधिसंख्य जिलों से वापस हो चुका है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मौजूदा समय में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी तंत्र नहीं है। सतही स्तर पर पछुआ चल रही है। शुक्रवार को पूर्वांचल के दक्षिणी-पूर्वी भाग (बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर) को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भाग से वापस लौट गया। प्रदेश में सामान्य वर्षा, पूर्वी यूपी में थोड़ी कम इस साल मानसून ऋतु (01 जून - 30 सितंबर) के दौरान प्रदेश में वर्षा की स्थिति सामान्य रही। ...