पटना, मार्च 16 -- बिहार में हनी मिशन को गति देने के लिए राज्य के पांच जिलों के कुल 210 मधुमक्खी पालकों को किट दिए गए। खादी और ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत मधुमक्खी पालकों को 2100 मधुमक्खी बॉक्स, मधुमक्खी परिवार और टूल किट दिए गए हैं। केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी गया स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल मोड में आयोजित टूल किट वितरण कार्यक्रम से जुड़े और लाभुकों के बीच इसे वितरित किया। हनी मिशन के तहत सहरसा जिले में सबसे ज्यादा 110, बांका में 30, बेगूसराय और खगड़िया जिले 25-25 और औरंगाबाद में कुल 20 लाभुकों को टूल किट दिए गए। मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी ने कहा कि बिहार में हनी मिशन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर काम कर रहे हैं। योजनाओं के जरिए नए रोजगार का सृजन किया जा रहा है। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.