प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के अमरगढ़ स्थित महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पांच छात्र-छात्राओं का जूनियर कबड्डी लीग प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज महादेव नगर के छात्र-छात्राओं का हरियाणा में खेली जाने वाली जूनियर लीग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह चयन ऑनलाइन हुआ है। जिसके लिए सुल्तानपुर में छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। चयनित छात्र-छात्राओं में विवेक बिंद कक्षा 11, अंशिका यादव कक्षा 11, नंदिनी गौतम कक्षा 12, अंकुर गौतम कक्षा 9, विकास गौतम कक्षा 9 का चयन हुआ है। चुने गए छात्र-छात्राओं को प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया, विजय कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार शर्मा समेत विद्यालय स्टाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.