सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- सुलतानपुर। शहर के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस निदेशालय की ओर से सर्वे करा लिया गया है। दो चरणों में यातायात सिग्नल प्रणाली योजना को पूरा किया जाना है। जिसमें पहले चरण में शहर के अंदर दो हाईवे लिंक मार्गों पर मौजूद पांच प्रमुख चौराहों को शामिल किया गया है। शासन की स्वीकृति के बाद ट्रैफिक सिग्नल लगने से शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधरने और जाम से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके अलावा पूरी उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक और पर्व से पहले यातायात विभाग को 25 पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। यातायात पुलिस अधिकारियों की पहल पर ट्रैफिक निदेशालय की टीम ने नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए सर्वे किया है। इसके...