लखनऊ, मार्च 30 -- ज्योति कला अकादमी बरेली की ओर से राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ में बद्रीनाथ आर्य अवार्ड सेरेमनी एवं सामूहिक राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद शकील एवं डॉ. सोनिया ने किया। प्रदर्शनी में पांच वरिष्ठ चित्रकार डॉ. राजीव मिश्रा, मुस्तगीस खान, प्रतिमा सिंह, ममता राभा, अंगद कुमार वर्मा को बद्रीनाथ आर्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में पांच राज्यों की कलाकृति सम्मिलित की गई। इस मौके पर चित्रकार विभा शर्मा, गरिमा सिंह, आकांक्षा नयन, माधव मंडल, रोशनी गौड़, शोभना वर्मा, रिश्ता आनंद आदि उपस्थित रहे। ज्योति ललित अकादमी बरेली के संस्थापक उमेश चंद्र, अध्यक्ष परमानंद, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.