कौशाम्बी, जुलाई 4 -- भरवारी, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भरवारी के पांडेयमऊ (कृष्णा नगर) में बुधवार रात पांच घरों में चोरी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद भरवारी के पांडेयमऊ (कृष्णा नगर) निवासी बिट्टन देवी के घर बुधवार रात चोर नकब लगाकर घुसे थे। घर में रखा बहुओं का लगभग एक किलो चांदी का गहना, चार तोला सोने का गहना और पांच हजार रुपया नकद पार कर दिया था। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के लालमन के मकान को निशाना बनाया था। उनके यहां से सेंधमारी कर 20 हजार रुपया नकद तथा 80 हजार रुपया कीमत का गहना पार कर दिया था। चोरों ने गांव निवासी सूबेदार पुत्र शिवलाल के घर का भी ताला तोड़ा था, लेकिन भूसा वाले कमरे का ताला टूटने की वजह से कुछ ले नहीं जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.