बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील परिसर में शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक महापंचायत कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपक कुमार पाल एवं अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए सात दिन का समय मांगा, जिस पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर तहसील परिसर पहुंचे। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू किया और तहसील प्रशासन व अन्य अधिकारियों पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि किसानों क...