एटा, जुलाई 21 -- सोमवार को सुबह ही आसमान में छाए काले घने बादल झमाझम तरीके से बरसना शुरू हो गए। इससे दिन में रात जैसा नजारा दिखने के बाद लगातार बारिश होती रही। इससे एक ओर जनमानस को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं पूरे शहर में जलभराव हो गया। सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक लगातार साढ़े पांच घंटे तक हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के रेलवे रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, जेल रोड, निधौली रोड, शिकोहाबाद रोड, अलीगंज रोड, जीटी रोड आदि सभी मुख्य मार्गों एवं उनकी फुटपाथों पर कई-कई फीट तक जलभराव हो गया। इससे मार्गों के किनारे खड़े वाहनों के आधे पहिए तक डूब गए। इतना ही नहीं प्रेमनगर, शिवगंज, नई बस्ती, शांति नगर, कटरा मोहल्ला, होली मोहल्ला, अरुणा नगर, रैवाड़ी मोहल्ला समेत शहर के तमाम निचले मोहल्लों की गलियां बारिश के पानी से जलमग्न हो गई। मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.