गोरखपुर, मार्च 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के चौरी बड़हरा निवासी बिंदु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र को होली के त्योहार के दिन पुरानी रंजिश को लेकर लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उनका कहना था कि चौरी सबुनी निवासी बृजेश सिंह, मंजेश सिंह, मंगरू सिंह, भीम व सनी एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुल्हाड़ी से पीटा गया। बचाव करने आए विशाल, अभिषेक उर्फ योगेश को भी चोटें आई हैं। सभी लोग जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मारपीट व दलित एक्ट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.