चम्पावत, मई 9 -- सम्मिलित राज्य सिविल, अवर अधीनस्थ सेवा की लिखित परीक्षा 11 मई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में पांच केंद्र बनाए गए है। जिनमें जीआईसी, जीजीआईसी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, यूनिवर्सल और मल्लिकार्जुन स्कूल शामिल हैं। एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि केंद्र में परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से निष्पक्ष एवं नकल विहीन कराए जाने के उद्देश्य से परगना क्षेत्र अंतर्गत परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.