शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- यूपी के शाहजहांपुर में कोर्ट ने पांच साल की बच्ची से रेप के मामले में 57 दिन के अंदर फैसला सुना दिया। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मनोज सिद्धू ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कटरा क्षेत्र के बढ़नी गांव की महिला ने 11 मार्च को तहरीर दी थी। महिला की पांच वर्षीय बेटी गली में खेल रही थी। उसी दौरान गांव का 48 वर्षीय पुष्पपाल उसे बहला-फुसलाकर पड़ोस की बगिया में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। विवेचना पूरी कर पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। अदालत ने 57 दिन ने दोषी पुष्पपाल को उम्रकैद की सजा सुना दी। अदालत ने माना कि दोषी ने पांच वर्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.