चित्रकूट, फरवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता पांच करोड़ का फंड दिलाने के नाम पर फर्म संचालक 33.50 लाख रुपये की आनलाइन ठगी का शिकार हो गया। संचालक ने कर्वी कोतवाली में धोखाधड़ी करने वाली फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठगी करने वाली फर्म धनबाद की बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुख्यालय कर्वी के कसहाई रोड निवासी ललित कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मे पार्वती अनुसुइया सेवा संस्थान का संचालक है। उसकी फर्म का खाता बंधन बैंक कर्वी में संचालित है। पिछले महीने डीएससीके सप्लाई ओपीसी प्रा लि नियर एक्सचेंज आफिस सिंधी काटा टुंडू धनबाद की कंपनी से टेलीग्राम के जरिए बात हुई थी। संबंधित कंपनी से बातचीत के दौरान उससे कहा गया कि उनकी कंपनी के खाते में 50 लाख रुपये जमा करना होगा। इसके बाद उनकी संस्था में वह पांच करोड़ रुपये...