नई दिल्ली, मई 6 -- नई दिल्ली। वेरिटास फाइनेंस, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस और अजय पॉली सहित पांच कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। राजस्थान स्थित जाजू रश्मि रिफ्रैक्टरीज और कोलकाता स्थित कृषि आधारित कंपनी रीगल रिसोर्सेज को भी आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को बताया कि इन पांच कंपनियों ने दिसंबर और जनवरी में आईपीओ लाने के प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें 29-30 अप्रैल के दौरान सेबी से इसकी मंजूरी मिल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.