प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नीट-यूजी 2025 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। 31 जुलाई से चार अगस्त तक ऑनलाइन च्वाइस की जाएगी। पांच अगस्त को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया की नोडल अधिकारी डॉ. कविता चावला ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पंजीकृत छात्रों की 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। छह से आठ अगस्त के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया 11 से 14 अगस्त के बीच होगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 200, यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज की 200 और हेरिटेज मेडिकल कॉलेज वाराणसी की 150 सीटों के लिए प्रवेश होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.