बरेली, जनवरी 17 -- रामनगर। तीन दिवसीय पांचाल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और आरएसएस के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने किया, इसमें अहिच्छत्र पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न विभागों ने कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए। महोत्सव में अहिच्छत्र के ऐतिहासिक महत्व पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। यहां स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। साथी स्वास्थ्य शिविर में लोगों को परीक्षण किया गया। महोत्सव में मुख्य वक्ता तपन ने युवाओं को संबोधित करते हुए विदेशी प्रवृत्तियों के त्याग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ किया गया। इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, आरएसएस जिला कार्यवाह अभिमन्यु कुमार, रो...