दरभंगा, दिसम्बर 23 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, । जिले में मंगलवार को पांचवें दिन भी धूप नहीं निकली। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गयी है। अधिकतर बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए नहीं जा पा रहे हैं। इससे उनकी सेहत बिगड़ रही है। बच्चे भी खेलने के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। जिले में मंगलवार को कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। इस वजह से बहुत जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। ठंड के कारण ट्रेन और हवाई सेवा भी लगातार बाधित हो रही है। स्वतंत्रता सेनानी के करीब 10 घंटे की देरी से चलने की जानकारी मिली। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली सुबह की फ्लाइट एक घंटे की देरी से दरभंगा पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 दिसंबर तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण एनएच 27 सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.