संभल, जनवरी 10 -- पशु चिकित्सालय परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (असली) का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी लगातार जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 11 जनवरी 2026, रविवार को मुबारकपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचना अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि संगठन की आगामी रणनीति और किसान हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान ऋषिपाल सिंह यादव, किशनलाल, गजराम सिंह, रामबीर सिंह, हरपाल सिंह, चन्द्रकेश, रघुनाथ सिंह, बीरेश, भास्कर, मेघ सिंह, राजाबाबू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...