पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 1 से 50 तक के टेबल को मल्टीप्लाई तीन मिनट 54 सेकेंड में कर श्रेयांश सोनी ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा अपने परिजनों के साथ राज्य व पूर्णिया जिले का भी नाम पूरे देश में रोशन किया है। स्थानीय उर्स लाइन कान्वेंट के पांचवीं कक्षा के श्रेयांश सोनी ने कोचिंग में मिली प्रेरणा पर तीन मिनट 54 सेंकेड की एक वीडियो बनाई, जो इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गई। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने के बाद से श्रेयांश सोनी को पूरे राज्य से बधाईयां मिल रही है। -कोचिंग में मिली प्रेरणा से इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए बनाई वीडियो : -शहर के मधुबनी तारानगर के रहने वाले पांचवीं कक्षा के श्रेयांश सोनी ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। श्रेयांश ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड...