पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में बैठक का आयोजन कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक पांचवी सीनेट के शानदार एवं सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापन के लिए बुलाया गया था। पांचवीं सीनेट की बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए 16 कमेटियां बनाई गई थी। इस बैठक में सभी 16 कमेटियों के सदस्य शामिल हुए। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक,पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग स्टाफ सम्मिलित हुए। कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने बैठक में उन सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस सीनेट को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस प्रकार का आयोजन कर कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.