कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय ओसा प्रथम में मंगलवार को मिशन शक्ति-5 अन्तर्गत कक्षा पांच की छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान साक्षी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की भूमिका बखूबी निभाया। प्राथमिक विद्यालय ओसा प्रथम में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी साक्षी ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। इस अनुभव से साक्षी बेहद प्रसन्न नजर आईं। मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में वृद्धि करने का मौका मिलता है। प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने साक्षी को एक दिन के प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त किया और उनके मार्गदर्शन में विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.