पलामू, मार्च 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज की सुविधा से वंचित पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकार ने सकरात्मक संकेत दिया है। पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधानसभा के बजट सत्र में इस मसले को उठाया जिसके जवाब में सरकार ने नीलांबर-पीतांबरपुर अंचल के गोराडीह में राजकीय डिग्री कॉलेज बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाने की जानकारी दी है। सरकार ने बताया है कि पलामू के उपायुक्त ने गोराडीह गांव में 5 एकड़ जमीन चिह्नित कर दी है। जमीन की उपयुक्तता जांच करने के बाद राजकीय डिग्री कॉलेज भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। विधायक ने मंगलवार को पलामू जिले के बसौरा गांव में बनकर तैयार राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं होने का मामला भी उठाया। सरकार की ओर से सदन को बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.