पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के पूज्य पिता शिवलोचन महतो का देहांत मंगलवार को दोपहर में मेदिनीनगर निजी अस्पताल में हो गई। उनकी आयु करीब 108 साल थी। वे पिछले महीने से बीमार थे उनका इलाज मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पलामू जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत शिवलोचन महतो एक साधारण किसान परिवार से थे, किंतु उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सभी पुत्रों को उच्च शिक्षा दिलाई और सामाजिक चेतना का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। शोकाकुल विधायक ने कहा कि उनके पिता का जीवन सादगी, ईमानदारी, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.