पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। जिले के पांकी स्थित किरण सिंह नामक निजी क्लीनिक में बुधवार की रात में ऑपरेशन से महिला का प्रसव कराया गया। आपरेशन के तत्काल बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। मृतका सह पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी सोनू कुमार सिंह की 27 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी और उसके नवजात की मौत की खबर के बाद परिजनों से गुरुवार को खूब हंगामा किया। मृतक के पति सोनू कुमार सिंह ने अस्पताल संचालक किरण सिंह एवं अजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पांकी थाना में आवेदन दिया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने प्रशासन से निजी क्लिनिक को सील करने का अनुरोध किया जिसके बाद उसे सील कर दिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जांच के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी गठन किया है। पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.