पलामू, सितम्बर 29 -- मेदिनीनगर/पांकी, हिटी। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी तिथि पर पांकी के रामजानकी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता और विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह, जिला पार्षद खुशबू कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर पुनम टोप्पो, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुरली प्रसाद आदि पारंपरिक विधि से पूजा कर मां का दर्शन किया और क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की बड़ी जय माता दी की जोरदार जयकारा लगाए और दर्शन-पूजा में जुट गए। पूजा के बाद विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। यह पर...