गंगापार, मार्च 1 -- शनिवार को तहसील सभागार करछना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।महाकुम्भ समाप्त होने के बाद न्याय की गुहार लगाने पहुंचे फरियादियों को एकबार फिर मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान अध्यक्षता तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह के समक्ष कुल 96 शिकायतें आई। किंतु मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका। शिकायतों में अधिकत्तर राजस्व से जुड़ी रही। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर जहां कभी बड़ी संख्या में मौके पर ही निस्तारण की आस लगाये फरियादी पहुंचते थे वहीं त्वरित न्याय न मिल पाने के कारण धीरे-धीरे लोगों का विस्वास उठता जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के कबरा गांव निवासी प्रियंका तिवारी पत्नी अजय कुमार तिवारी ने गुहार लगाते हुए बताया कि 14.09.2021 को मां शकुंतला देवी ने वसीयत किया था। इसकी जानकारी घर के अन्य लोगों को भी थी।इसी बीच बीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.