कन्नौज, सितम्बर 21 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। बिना मानक और नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा हादसों का कारण बने हुए हैं। इसी का नतीजा है कि तिर्वा रोड पर अचानक एक ई रिक्शा का पहिया निकल गया और पलट गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को तिर्वा रोड पर अमोलर की ओर जा रहा ई रिक्शा अचानक पहिया निकलने से पलट गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास के राहगीर भी इसकी चपेट में आने से बच गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा पर सवार सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। और सड़क पर पलते पड़े ई रिक्शा को खड़ा कराया। अक्सर देखा जा रहा है कि ई रिक्शा पर ओवरलोड सवारियां भर कर चली जा रही हैं तो वहीं इनके मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। ओवरलोड ई -रिक्शा पर अक्सर अनियमिताओं के भी मामले सामने आ रहे हैं। किसी में लाइट नहीं तो किसी में हॉर्न नहीं है। बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.